समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: सिंघिया । अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा के आदेश पर गुरुवार को नगर पंचायत के मुख्य बाजार सुभाष चौक, बापू चौक, दुर्गा चौक पर प्रसाशन द्वारा चलाया गया अस्थाई अतिक्रमण मुक्ति अभियान। एक माह पूर्व अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर चले अभियान से सवक लिए सड़क किनारे अतिक्रमण कर चला रहे आस्थाई दुकानदारों ने प्रशासन को देखते ही अपने अपने दुकान का सामान खुद ही उठा कर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया था । जिससे प्रसाशन को कोई विशेष करवाई नहीं कारणी पड़ी। सामान उठा कर नप कार्यालय को ले जाने वाली नप की गाड़ी को खाली ही वापस लौटनी परी । वही प्रसाशन की गाड़ी के वापस लौटते ही सारे आस्थाई दुकानदारों ने अपनी अपनी जगहों पर दुकाने फिर से सजा लिए । इस अभियान का नेतृत्व बीडीओ विवेक रंजन तथा थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता कर रहे थे। जि...