समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: विभूतिपुर। सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण के वार्ड 14 निवासी राजकुमार पासवान का पुत्र गोलू कुमार (9) बताया जाता है। बताया जाता है कि सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन से एक रेलवे टावर वैगन रवाना हुई। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह वैगन को देख नहीं सका, जिससे यह हादसा हुआ। इसके तुरंत बाद निकटवर्ती रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी। रेलकर्मियों ने शाम 4:15 बजे शव को ट्रैक से हटाया और लाइन क्लियर कराया, जिससे इस रेलखंड पर परिचालन बाधित नहीं हुआ। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शाम में परिजन शव को लेकर घर रवाना हो ...