Samastipur News: सिंघियाघाट चौराहे के निकट गिरकर वृद्ध की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट स्थित एसएच 55 रोसड़ा-समस्तीपुर पथ के चौराहा के निकट शुक्रवार को स्प्रे मशीन ठीक कराकर घर लौट रहे एक वृद्ध की मौत पैदल चलते हुए अचानक गिरने से हो गई। मृतक खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवैसिंगपुर पंचायत के राजवाड़ निवासी देव नारायण महतो (75) के रुप में बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध फसलों में स्प्रे करने वाली मशीन में आई खराबी को ठीक कराने शुक्रवार को सिंघियाघाट बाजार पहुंचे थे। जहां मिस्त्री से स्प्रे मशीन ठीक कराने के बाद पैदल निकले थे।
घटना का विवरण बताया जाता है कि वे अपने घर जाते। इस बीच घटनास्थल के निकट वे अचानक गिर पड़े। आसपास के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे और जब तक उठाकर अस्पताल ले जाते तब तक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। उस वक्त लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.