समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: सिंघिया, निसं। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट और उसके बाद डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर अपने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार से सीएचसी के सभी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। चिकित्सकों की अगुवाई कर रहे डॉ. सुभाष सिंह ने बताया की जब तक सरकार हमारी मांगें पूरा नहीं करेगी ओपीडी सेवा का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से अलग रखा गया है । ओपीडी बंद रहने के करण मरीज इलाज के बगैर मायूस हो कर लौट गए। ज्ञात हो की सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ हुए मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस.के. आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से पद से ह...