समस्तीपुर, अगस्त 18 -- Samastipur News: रोसड़ा। स्थानीय श्री शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में हरियाली तीज के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को राजस्थान की परंपरा के अनुसार राणी सती दादी जी के साथ महिलाओं व बच्चियों का सिंधारा उत्सव मनाया गया। इस दौरान दादी मां एवं श्याम बाबा को झूला झुलाया गया। राजस्थानी गीतों पर महिलाओं व बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दूसरे दिन रविवार बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं सोमवार को भजन-संगीत की एकल एवं सामूहिक प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में चिरायु बजाज ने बांसुरी के माध्यम से राष्ट्रगान की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। यह भी पढ़ें- Etah News: झुमका गिरा बरेली के बाजार में... गीत पर महिलाओं ने किया नृत्य प...