Samastipur News: सावन की पूर्णिमा से पूर्व ही बड़ी संख्या में पटोरी के शिउरा पहुंचने लगे श्रद्धालु
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पटोरी के शिउरा ग्राम में अवस्थित निषादों की राष्ट्रीय तीर्थ स्थली बाबा अमर सिंह मंदिर में इस वर्ष सावन की पूर्णिमा से पूर्व ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ये श्रद्धालु बिहार के अलावा दूसरे प्रांतों से निजी वाहन या ट्रेनों से शिउरा पहुंच रहे हैं। सुविधाओं के घोर अभाव के बावजूद ये श्रद्धालु सावन की पूर्णिमा तक मंदिर परिसर में रहकर बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालु सुबह-शाम बाबा की आराधना में भजन-कीर्तन के साथ शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की इन मंडलियों में आने वाले लोग अपने साथ जलावन, बर्तन, खाने के सामान आदि लेकर पहुंचे हैं, ताकि वे सावन की पूर्णिमा तक मंदिर परिसर में ठहर सकें। पूर्णिमा के दिन ये श्रद्धालु बाबा मंदिर में दुग्धाभिषेक करेंगे। उसके बाद वे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.