Samastipur News: साइबर अपराधों से बचाव व ठगी के प्रति किया जागरूक
समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। डॉ. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. धर्मराज राम की अध्यक्षता में समस्तीपुर पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के तत्वावधान में साइबर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना व डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। समस्तीपुर पुलिस के एसआई सूरज कुमार तथा पुलिसकर्मी राहुल कुमार एवं चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता तथा इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छात्रों को सिखाए सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.