Samastipur News: साइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस के हवाले किया
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में साइकिल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को साइकिल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामले को लेकर बरबट्टा गांव निवासी विजय कुमार राय ने मुसरीघरारी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का वर्णन आवेदन के अनुसार विजय कुमार राय शुक्रवार की शाम बदिया चौर स्थित अपना खेत देखने गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल बरबट्टा गांव के वार्ड -9 स्थित पंचायत सरकार भवन के पास खड़ी की थी। इसी दौरान उन्होंने वहां कुछ युवकों को शराब पीते देखा, जिसमें उन्होंने मोतीलाल साह को पहचान लिया। करीब 15 मिनट बाद खेत देखकर लौटने पर साइकिल वहां से गायब थी। विजय कुमार राय के अनुसार साइकिल की तलाश करते हुए जब वे मोतीलाल साह के घर पहुंचे और साइकिल के बारे में पूछा तो कथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.