समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। ​जायसवाल समिति, महिला संगठन के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे परिधानों एवं पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने महोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सह कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, डॉ. नंदिनी चौधरी, प्रियंका कुमारी एवं संगठन की अध्यक्ष ज्योति जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सुहानी, पिहू, कृतिका, काव्या, कलश, प्रिशा एवं मनस्वी आदि बच्चों के नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रूबी रानी, निधि ज्वेल एवं मधुरूपा जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन भाषण में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजते हैं, बल्कि स...