Samastipur News: सांप बिच्छू का प्रदर्शन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
समस्तीपुर, जुलाई 27 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। मां विषहरी पूजा को लेकर शिवाजीनगर थाना प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून सम्मत तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा है कि मां विषहरी पूजा, मेले अथवा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के वन्यजीव एवं सरीसृप प्राणियों, विशेष रूप से सांप, बिच्छू आदि के साथ करतब दिखाना, उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना या उन्हें लेकर घूमना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मांस,मछली, मुर्गा,अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.