समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: समस्तीपुर, खेल संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को शहर का पटेल मैदान में जिला हॉकी संघ, के तत्वाधान में सहरसा और मेजबान समस्तीपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सहरसा ने समस्तीपुर को 6-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और खेल प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था। पटेल मैदान में पहली बार हॉकी मुकाबले के आयोजन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह नजर आया।मुकाबला समाप्त होने के बाद विजेता सहरसा तथा उपविजेता समस्तीपुर की टीम के खिलाड़ियों को जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ. राजेश कुमार झा, अध्यक्ष तनवीर अंसारी उर्फ मोना, सचिव आनंद प्रकाश, कोषाध्यक्ष अनस रिजवान, नेशनल खो-...