Samastipur News: ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 18 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टेमटेन वार्ड 2 निवासी संजय पोद्दार तथा लगुनिया सूर्यकंठ गांव निवासी राज कुमार साह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, संजय पोद्दार शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंच गया था, जहां वह हो-हल्ला और हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में मोरदीवा क्षेत्र से राज कुमार साह को भी नशे की हालत में पकड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.