समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: मोहनपुर , एसं। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के युवक की जंदाहा थाना क्षेत्र में सोमवार को लाश मिली। लाश पर चोटे और उसके गले में फांसी के फंदे के निशान पाए गए हैं। इस संबंध में शक के आधार पर मृतक के पत्नी और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना परिसर में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना का विवरण पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी गांव में सोमवार की सुबह एक लाश पाई गई। यह लाश सड़क के किनारे पड़ी थी। लाश को जंदाहा थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी नरेश पासवान के पुत्र संकेत कुमार (32) के रूप में की गई। मृतक का संबंध मोहनपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण जंदाहा पुलिस ने उसे मोहनपुर प...