Samastipur News: सलहा-चिरौटना मारपीट मामले में 14 गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजे गए
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: बिथान। लड़झा घाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग एवं चिरौटना गांव के बीच आपसी रंजिश को लेकर हिंसक मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गिरफ्तार लोगों में सलहा बुजुर्ग गांव के असरफ उर्फ मो.असफद,राशिद हुसैन,याशिर हुसैन, अमीमा उर्फ समीम अहमद,मो. सद्दाम हुसैन,अब्दुल्ला,मो.खलीलउल्ला,शाहिद अख्तर, मो.सनाउल्ला,मो.सदवे आलम तथा सहूर कापिमी शामिल हैं। वहीं चिरौटना गांव के मो.तवरेज आलम,मोहन साह एवं मो.नौमाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़झा घाट थानाध्यक्ष राज किशोर पंडित ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.