Samastipur News: सर्पदंश से वृद्ध की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा पंचायत के वार्ड 12 गद्दोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात विषैले सांप के डसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक गांव के स्वर्गीय मुंशी राम के पुत्र पवित्तर राम (65) बताए गए। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ललित महतो ने बताया कि मृतक घर से थोड़ी दूर पर स्थित अपने बथान में रहते थे। घटना की देर रात पड़ोस के कुम्हार टोला में चोर चोर का हल्ला हुआ। शोर की आवाज सुनकर वे बथान से निकलकर पगडंडी के रास्ते से होकर उस टोले की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी विषैले सांप ने पैर में डंस लिया। वे घर आकर लोगों को बताए। घर परिवार के लोग झाड़ फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार सदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.