Samastipur News: सरायरंजन में संदिग्ध स्थिति में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- शव बरामदगी और पुलिस जांच Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के वार्ड -7 में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध स्थिति में एक महिला की लाश बरामद की गई है। वहीं परिजन महिला की हत्या कर शव को गायब करने की आशंका जता रहे हैं। मृतका की पहचान अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के वार्ड -7 निवासी अखिलेश चौरसिया की पत्नी ललिता देवी (31) के रूप में की गई है। उक्त महिला को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी दी कि ललिता गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तब गुरुवार की दोपहर गांव के कुछ लोग घर के पीछे स्थित गाछी की तरफ गए। वहां उन्होंने देखा कि एक गड्ढे में कुछ पत्तों से ढका हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.