समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र विभिन्न जगहों पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों, प्रखंड, अंचल, पंसस भवन पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। जिसमें प्रखंड मुख्यालय पर एवं पंसस भवन पर प्रमुख वीणा कुमारी, अंचल व चकबंदी कार्यालय पर सीओ निशांत कुमार, प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्क में उपप्रमुख संजीव ठाकुर, सीडीपी कार्यालय पर सीडीपीओ कामिनी कुमारी, मनरेगा कार्यालय पर बीडीओ सुनील कुमार, व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन कुमार ईश्वर, सीएचसी पर डा. अमित कुमार, जदयू कार्यालय एवं बीस सूत्री कार्यालय पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, सरायरंजन थाना परिसर में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुसरीघरारी थाना पर थानाध्यक्ष रा...