Samastipur News: सरायरंजन में बच्चों ने प्रस्तुत की छठ पर्व की मनमोहक झांकी
समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं.। मध्य विद्यालय सरायरंजन में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप, डाला और पूजा सामग्रियों के साथ छठ घाट का जीवंत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मार्गदर्शन शिक्षिका आशा देवी द्वारा किया गया। झांकी और प्रस्तुति में दृष्टि, शिवानी, शालिनी, प्रिया, जय, रिया, सोनी, जिया, वंशिका, अक्षिता, अदिति, अभिनव सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की इस प्रस्तुति को उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। देखने वालों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक पर्वों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.