Samastipur News: सरायरंजन में असामाजिक तत्वों ने ईकरी के खेत में लगाई आग
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित महिषारा चौर में असामाजिक तत्वों ने धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ अटल जी के 15 कट्ठा इकड़ी के खेत में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी पंपसेट की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस अगलगी की घटना में लगभग 60 से 70 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित द्वारा इस संबंध में सरायरंजन थाने को सूचना दे दी गई है, और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.