समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के नौआचक पंचायत के गावपुर निवासी वृद्ध पेंशनधारी के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में अचानक काफी रुपए आ गए। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर वृद्ध घबरा गए। इधर, बैंक प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है। यह भी पढ़ें- खाते में 759.69 करोड़ रुपये ⭐देख ई-रिक्शाचालक हैरानसमस्या का मुख्य कारण बता दें कि नौआचक पंचायत के गावपुर स्थित वार्ड 13 निवासी भरत ईश्वर (80) 10 जुलाई की शाम अपनी 1100 की सरकारी पेंशन निकालने पास के ग्राहक सेवा केंद्र पर गए थे। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से जब उन्होंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से 1100 निकाले तो ट्रांजेक्शन रसीद पर उपलब्ध राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं भरत ईश्वर के होश उड़ गए। रसीद के अनुसार उनके खाते ...