Samastipur News: सरसौना गांव में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत, परिवार में कोहराम
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की देर शाम गांव के एक बुजुर्ग को उनके एक पुत्र ने बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान गौसपुर सरसौना निवासी भाग्य नारायण राय (70) के रूप में बताई गई। सूचना मिलते ही बंगरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच घटना को अंजाम देने वाले पुत्र गौचरण राय को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर पुत्र ने पिता की पिटाई कर दी थी। थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.