समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदा हाट के निकट दुर्गा स्थान प्रांगण में हिंदू-मुस्लिम एकता मंच का सम्मेलन हुआ। इसमें समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी। मंच का उद्देश्य साफ है की धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारा सबसे ऊपर है। समाज में नफरत की जगह प्रेम, विवाद की जगह संवाद और दूरी की जगह आपसी विश्वास को बढ़ावा देना ही ऐसी पहल की असली पहचान है। सम्मेलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...