समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: वारिसनगर, निसं। बीटी उच्च विद्यालय किशनपुर के पूर्ववर्ती छात्रगण के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र पासवान,डॉ निलेश, डॉ संजीव डॉ. ज्ञानेन्द्र, डॉ. चंद्रमणि आदि शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा आयोजक मंडल के सदस्यों को शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूर्व प्राध्यापक एवं शिक्षाविद सचीन्द्र नाथ प्रसाद ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षक धरणीधर ठाकुर, राजाराम प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह,विनय कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त बीईओ हरिशंकर झा एवं शिवचंद्र ठाकुर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...