समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- लापता युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र । मुफस्सिल थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव बेगूसराय जिले के टेकनपुरा काली मंदिर के समीप नदी किनारे उपलाता हुआ मिला। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत वार्ड संख्या-8 निवासी अर्जुन साह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि रौशन कुमार 5 अक्टूबर को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस लौट आएगा। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके ब...