Samastipur News: समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84%, स्नातक में 53.27% मतदान
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के 58 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार चली। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 84 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 53.27 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच दरभंगा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.