समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 किनारे एक ढाबे पर गुरुवार देर रात दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने संचालक अभिनंदन कुमार (25) के साथ मारपीट कर उन्हें तीन गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल अभिनंदन को कर्मचारियों ने समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। अभिनंदन बनबीरा गांव निवासी विशेश्वर राय का पुत्र है। वे बीते तीन वर्षों से किशनपुर यूसुफ में एसएच-88 के किनारे ढाबा चला रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि वारदात के समय ढाबा संचालक सो रहे थे। बदमाशों ने उनके साथ-साथ ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों से भी मारपीट की। घायल संचालक के चाचा ने बताया कि बदमाशों ने अभिनंदन की पीठ में तीन गोलि...