Samastipur News: सदर-1 के नए एसडीपीओ सतीश सुमन ने संभाला पदभार
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय से गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। योगदान देने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर व्यस्तता के कारण यहां नहीं रुक सके। उनके नहीं रहने के दौरान सदर-1 क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक संभालेंगे। इधर, सदर-1 के निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण के बाद उनके सम्मान में मथुरापुर स्थित गजराज पैलेस में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, नए एसडीपीओ सतीश सुमन के पदभार ग्रहण करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.