Samastipur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के बसढ़िया में बैगन चौक के पास हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान वार्ड-8 निवासी अशोक सिंह उर्फ भगत के पुत्र चंदन कुमार सिंह (31) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से घर लौट रहा था, इसी दाैरान एक वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में संचालित सब्जी मंडी में चंदन सब्जी का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर चंदन के घर कोहराम मचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.