Samastipur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- Samastipur News: वारिसनगर, निसं। थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा वारिसनगर-भादो सड़क पर रामपुर स्थित विद्यालय के समीप हुआ। मृतक की पहचान रहुआ पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 निवासी फूलो राम के पुत्र विकास राम (26) के रूप में की गई। विकास राम किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा और दारोगा अमर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.