Samastipur News: सड़क हादसे में घायल राम सुदिन राय की इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत में करीब 15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राम सुदिन राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। पटना के एक निजी नर्सिंग होम में करीब 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि राम सुदिन राय खेत से काम कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल राम सुदिन राय को बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 15 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत की सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.