Samastipur News: सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत
समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के विभूतिपुर उत्तर वार्ड 2 में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका कुंदन कुमार की पुत्री राधिका कुमारी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 7 जुलाई को सिंघियाघाट- खोकसाहा पथ के विभूतिपुर ब्लॉक चौक के निकट सड़क पर राधिका को एक अज्ञात बाइक ने धक्का मार दी थी। जिससे बच्ची सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। पिछले सात दिनों से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी जहां आज उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.