समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर गांव से पुलिस ने बुधवार की रात दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मधुरापुर गांव के वार्ड 10 में रिटायर शिक्षक बैजनाथ प्रसाद सिंह के घर नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस उक्त संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: छौंक में चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला चोर, जेवरात बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...