समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड के चार पंचायतों में अनुसूचित जाति, जन जाति के कल्याण के लिये संत रविदास की 650 जयंती व प्रकाश पर्व के अवसर पर रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आलमपुर कोदरिया, बाजिदपुर बम्बैया, विभूतिपुर उतर तथा महिषी पंचायत में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: भाजपा ने संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में किया कलश वितरणकार्यक्रम का आयोजन आलमपुर कोदरिया पंचायत सरकार भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बीडीओ सुनील कुमार, राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इसके बाद बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह सहित उपस्थित स...