Samastipur News: संत रविदास की जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा
समस्तीपुर, अगस्त 20 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय से समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय से निकलकर विद्यापतिधाम स्मारक चौक, स्टेशन चौक सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश दिया। कलश यात्रा में शोभा कुमारी, मंजू कुमारी, पार्वती देवी, प्रमिता कुमारी, रंजू देवी एवं अमरीका कुमारी शामिल रहीं। यात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास के विचारों और उनके बताए समानता एवं सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास जी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.