समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन और जितिया छीन ली। छिनतई किए गए जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हेमंती देवी हाट से लौट रही थी। टोटो से उतरने के दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने के आभूषण झपट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला परेशान हो गईं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: कटिहार से चेन बरामद, अपराधी फरार बताया गया है कि छिनतई की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है

हिं...