समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- Samastipur News: सरायरंजन। नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं ​अस्पताल परिसर एवं कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें कालेज में स्थापित जीएनएम रेखा कुमारी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में अधीक्षक डॉ. प्रो. पूनम कुमारी, एमएस डॉ. राणा विश्व विजय सिंह, डॉ. अनुपम कुमारी डीएमएस, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. रवि कुमार, प्रधान लिपिक राकेश रौशन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...