Samastipur News: श्रद्धांजलि सभा :सादगी के मिसाल थे पूर्व उप प्रमुख
समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। नगर भवन अनुग्रहनगर बलुआही में क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने की। संचालन जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष राणा संजीव सिंह ने किया। जहां रसलपुर निवासी पूर्व उप प्रमुख स्व.धीरेन्द्र सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दी। विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि धीरेन्द्र सिंह का जीवन समाज सेवा और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए समर्पित रहा। स्व धीरेन्द्र सिंह (40) का पिछले दिनों हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ गुल्लू, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, उपप्रमुख अमरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, धर्मेंद्र साह, सुजीत भगत, अरुण सिंह, रिंकू सिंह, अंजनी सिंह, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.