Samastipur News: श्मशान की भूमि पर पंचायत सरकार भवन निर्माण को ले मुखिया ने दी आत्मदाह की चेतावनी
समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड वाजितपुर मेयारी पंचायत में मनरेगा द्वारा विकसित श्मशान घाट की भूमि पर अवैध रूप से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य किसी अन्य उपयुक्त स्थल पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे। पंचायत के मुखिया बिरजू राय ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार को पत्र भेजकर प्रशासनिक अधिकारियों और संवेदक पर व्यापक भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.