समस्तीपुर, जुलाई 8 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव के वार्ड-8 में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में कोमल कुमारी, उर्मिला देवी, रवीना कुमारी, सविता देवी और तुलसी कुमार के घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब जांच और आपदा राहत के तहत सरकारी मुआवजे की मांग की। जांचोपरांत अग्नि पीड़ित परिवारों को राजस्व अधिकारी कैलाश मंडल तत्काल पांच-पांच हजार रुपये का चेक अनुदान की राशि मुहैया करवाया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जगदीश कुमार जग्गा आदि थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मधेपुर के सिकरिया में लगी आग से सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, पांच लोग झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...