Samastipur News: शिक्षक की पिटाई से नाराज दूसरी कक्षा का छात्र हॉस्टल से भागा
समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौक पर शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान के पीछे झाड़ियों में दूसरी कक्षा का एक छात्र छिपा हुआ मिला। राहगीर की नजर बच्चे पर पड़ने के बाद उसे झाड़ियों से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ की और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि छात्र आदित्य कुमार, पिता संतोष कुमार साहनी, रामपुर केशो पट्टी का रहने वाला है। वह विक्रमपुर स्थित जेनियस पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है और स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम वह हॉस्टल से अचानक निकलकर मुसरीघरारी चौक पहुंच गया और एक दुकान के पीछे स्थित जंगलनुमा झाड़ियों में जाकर छिपकर लेट गया।शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.