समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में किशोरियों और युवतियों से छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को भी सक्रिय किया है। समस्तीपुर में पुलिस दीदी की टीम को और सक्रिय किया गया है। टीम की महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और छात्राओं की आवाजाही वाले स्थानों के आसपास गश्त कर रही हैं। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। छात्राओं से कहा गया कि रास्ते में छेड़खानी, पीछा करने, अभद्र टिप्पणी या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय पुलिस को जानकारी दें। वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा मामले में वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडिय...