Samastipur News: शहर में खाली जगहों पर जमा हो रहा कचरा
समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। स्वच्छ समस्तीपुर, का दावा करने वाले नगर निगम की पोल ताजपुर रोड खोल रहा है। आजाद चौक के निकट सड़क किनारे खाली जगह पर कूड़े का बड़ा पहाड़ लगा हुआ है। घरों का कचरा, पॉलिथीन और गंदगी काफी समय से यहां डंप की जा रही है। नगर निगम ने आज तक इस जगह की कभी सफाई नहीं कराई है। ऐसी स्थिति शहर में कई खाली जगहों की उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के समय से ही इस खाली जगह पर कचरा फेंका जा रहा है। नगर निगम बनने के बाद उम्मीद थी कि सफाई होगी, लेकिन स्थिति जस की तस है।
नगर निगम की सफाई व्यवस्था निगम की गाड़ी मुख्य सड़क से कचरा उठा लेती है, लेकिन, सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन को निजी जमीन बताकर छोड़ दिया जाता है। नतीजा यह है कि शहर की तमाम खाली जगहों, मैदानों में कूड़े का पहाड़ बन गया है। बरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.