Samastipur News: शराब लदी बोलेरो के साथ धंधेबाज धराया
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोसड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 417 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव वार्ड-10 निवासी प्रेमचंद यादव के पुत्र दयाशंकर कुमार बताया गया है। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मब्बी ढाला के समीप एक बोलेरो की तलाशी ली। इस दौरान वाहन से शराब बरामद हुई और उस पर सवार दयाशंकर कुमार को हिरासत में लिया गया। वहीं, थाना क्षेत्र के बटहा स्थित एक गाछी में भी छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों स्थानों से बरामद शराब की कुल मात्रा 417 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब लदी बोलेरो को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.