समस्तीपुर, जुलाई 8 -- Samastipur News: वारिसनगर। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में शराब तस्करी के मामले में एक वाहन मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 10 लीटर से अधिक विदेशी शराब भी बरामद की है।

पुलिस की कार्रवाई मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप पूर्व में भारी मात्रा में 3564 केन बीयर मामले में फरार चल रहे वाहन मालिक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से डीसीएम के ट्रक मालिक मो. नसीम आलम को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में दरोगा जग निवास शर्मा एवं पुलिस बल ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। जबकि इस मामले में ट्रक के चालक को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

महिलाओं की गिर...