Samastipur News: शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी
समस्तीपुर, अगस्त 12 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी में शराब बिक्री की शिकायत मिलने के बाद मद्य निषेध थाना, समस्तीपुर की पुलिस टीम ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित समस्तीपुर रोड के कई घरों में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस टीम ने बताया की हमें गुप्त सूचना मिली की चौक पर अवैध शराब की बिक्री की जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों के घरों की जांच की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान शराब या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। उधर, मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी से चौक पर हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.