समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब धंधेबाज समेत चार नशेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर दरोगा जय श्रीराम, चांदनी कुमारी एवं पुलिस बल ने रोहुआ चिड़ियारी टोला में छापेमारी कर छह लीटर देसी शराब के साथ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, किशनपुर बैकुंठ गांव से पुलिस ने नशे की हालत में वीरेंद्र सिंह व उसके पुत्र पंकज सिंह को गिरफ्तार किया। इधर, रोहुआ पश्चिमी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे संजय महतो व दशरथ राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...