Samastipur News: शराब धंधेबाज को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- अवैध शराब छापेमारी में पुलिस पर हमला Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के काजी डुमरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में काजी डुमरा निवासी पंकज पासवान की पत्नी चांदनी कुमारी, लालबहादुर पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी उर्फ प्रियंका देवी, लालबहादुर पासवान का पुत्र तेतर पासवान, ध्यानी पासवान का पुत्र सुलेन्द्र पासवान तथा ललित पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। इस घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी के बयान पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में 16 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.