समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर | मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम गश्ती के दौरान ताल दशहरा गांव में 63 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा गांव के स्व. गनौर राय के पुत्र उमेश राय (50) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि एसआई बीरेश्वर प्रसाद सिंह एवं एसआई राम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार की शाम गश्ती के दौरान कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...