Samastipur News: शराब के नशे में हंगामा करते विद्युतकर्मी गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: रोसड़ा। जाखड़ विद्युत संचालन केंद्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक मानव बल कर्मी को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया धराया आरोपी शहर के वार्ड-20 निवासी राजेंद्र प्रसाद सहनी का पुत्र चंद्रशेखर कुमार चक्रवर्ती है। मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के अधिकारियों की सूचना पर उत्पाद पुलिस ने जाखड़ विद्युत संचालन केंद्र पहुंचकर आरोपित को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.