Samastipur News: शराब के नशे में हंगामा करते तीन गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के सतमलपुर एवं चंदौली गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम विष्णुदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सतमलपुर गांव निवासी दो सगे भाई रामलाल महतो एवं लालबाबू महतो तथा चंदौली गांव निवासी चंदन राय के रूप में हुई है। सभी का मेडिकल जांच कराया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.